
एक चुनावी लड़ाई जो महीनों तक चली, भारतीय जनता पार्टी पांच में से चार राज्यों में विजयी हुई, जबकि पंजाब में, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बड़े अंतर से जीतकर इतिहास रच दिया। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से 92 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई।
वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान ने चंडीगढं में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बता दे कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को संबोधित किया था।

और पार्टी को चुनने के लिए पंजाब के लोगों को औपचारिक रूप से धन्यवाद दिया था। इसी दौरान भगवंत मान ने अपने शपथग्रहण कार्यक्रम को लेकर एक बड़ा ऐलान किया था कि वह राजभवन मैं नहीं बल्की शहीद भगत सिंह के गांव खट्करकलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि वह अब 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे।