
आज संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी घटक दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना संसदीय दल का नेता चुना है। संसदीय दल द्वारा नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 9 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे .
आपको बता दें नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक आज के सेंट्रल हॉल में हुई थी। इस बैठक में सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बनाने की कोशिश हुई। इस बार NDA को 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है. लगातार तीसरी बार एनडीए ने बहुमत हासिल किया है.
एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. राजनाथ सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर सभी दलों के नेताओं ने अपनी सहमति जताई. इसके बाद पीएम मोदी ने सेंट्रल हॉल में मौजूद बीजेपी और एनडीए के नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित किया ।









