तमिलनाडु पहुंचे अखिलेश यादव का चेन्नई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, CM एमके स्टालिन के जन्मदिन समारोह में हुए शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दो दिवसीय तमिलनाडु यात्रा में उनका भव्य स्वागत किया गया। चेन्नई हवाई अड्डे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आए हुए थे। उन्होंने जिंदाबाद के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दो दिवसीय तमिलनाडु यात्रा में उनका भव्य स्वागत किया गया। चेन्नई हवाई अड्डे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आए हुए थे। उन्होंने जिंदाबाद के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। अखिलेश यादव से आज तमिलनाडु के अलावा केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के समाजवादी नेताओं ने भी भेंट की और समाजवादी पार्टी के विस्तार के बारे में सार्थक चर्चा की गई।

अखिलेश यादव कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डी.एम.के. के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के जन्म दिन समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे। यहां अखिलेश यादव का शाल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि एम.के. स्टालिन ने तमिलनाडु के विकास के लिए बेहतरीन काम किया है। सीएम स्टालिन 1976 में आपातकाल के खिलाफ जेल भी गए। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।

सपा प्रमुख ने कहा कि तमिलनाडु सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की धरती रही है। सामाजिक न्याय के लिए एक मंच तैयार करने में स्टालिन के प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एम.के. स्टालिन की राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी भूमिका होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान दोनों को चुनौतियां मिल रही है। संविधान में वर्णित पंथ निरपेक्षता की अवहेलना हो रही है। सन् 2024 में देश की जनता इसका जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV