मुख्तार अंसारी को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज किया गया शिफ्ट

मुख्तार अंसारी की तबियत अचानक बिगड़ गई। चेकअप के दौरान वो बेहोश हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरुवार यानी 28 मार्च की रात अचानक से मुख्तार की तबियत एक बार फिर खराब हो गई है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार माफिया मुख्तार को हार्ट अटैक के चलते बांदा जेल से अस्पताल ले जाया गया है।

दरअसल, गुरुवार की रात मुख्तार अंसारी की तबियत अचानक बिगड़ गई। चेकअप के दौरान वो बेहोश हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान वहां पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनको जेल से एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाने के लिए रवाना हुई है। मुख्तार को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अब उसके मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। 

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को माफिया मुख्तार का परिवार उससे मेडिकल कॉलेज मिलने आया था। इस दौरान उससे सिर्फ उसका बीटा अफजल अंसारी ही मिल पाया था। इस बीच उसके दूसरे बेटे उमर अंसारी ने प्रशासन सहित सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग मुख़्तार को जेल में मारने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही अपने पिता के सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए थे।

वहीं, खुद मुख्तार ने भी जेल प्रशासन के द्वारा खुद को खाने में स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उसकी तबियत में खराबी आने के बाद उसे दुर्गवावती मेडिकल कॉलेज ले जाय गया था। जहां जांच के बाद उसकी सभी रिपॉर्ट नॉर्मल आने के बाद उसे वापस बांदा जेल भेज दिया गया था।

Related Articles

Back to top button