Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र में व्यापारियों को दिलाई शपथ, बोले- सरकार कई योजनाओं पर कर रही है कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी चंपावत विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के बाद शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार खटीमा के राणा प्रताप इंटर कॉलेज सभागार में खटीमा व चकरपुर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा व्यापार मंडल चुनाव में विजय व्यापारी नेताओं को शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार व्यापारी हितों को ध्यान में रखकर भी कई योजनाओं को धरातल पर लाने का काम कर रही है।  वर्तमान सरकार में प्रदेश के व्यापारियों के हित पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को व्यापारी हितों के संरक्षण हेतु हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहे। साथ ही व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह पर पहुंचने पर उनका खटीमा व चकरपुर व्यापार मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button