
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विधानसभा सदन में प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा हैं। अखिलेश यादव पर हमला करते सीएम योगी ने कहा कि किसी कमजोर, अति पिछड़े पेशेवर अपराधियों को संरक्षण देकर मरवाएंगे क्या व फिर मुकर भी जाएंगे। हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का नारा दिया हैं। जबकि नेता विपक्ष वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की बात करते हैं।
सीएम योगी ने कहा विधायक राजू पाल व उमेश पाल की कोई जाति नहीं थी क्या? उन्होंने कहा जब राजू पाल की हत्या हुई थी। जो कॉन्स्टेबल मारा गया उसकी जाति नहीं थी क्या। तब पेशेवर अपराधियों का संरक्षणदाता कौन था? हम विकास की बात करते हैं और आप जाति ले आकर आ जाते हैं। हम गरीब की बात करते हैं, तो आप जाति की बात करते हैं। नेता विरोधी दल सिर्फ-सिर्फ जाति जाति करते है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने सदन में प्रदेश के राजस्व की बात करते हुए कहा कि 2016-2017 में राज्य का राजस्व कर 86,000 करोड़ का था। अब वर्ष 2022-23 में यह 2.20 लाख करोड़ का है। हम विकास की बात करते हैं आप जाति ले आते हैं। शूटर के साथ आपकी तस्वीर वायरल हो रही थी।
सीएम योगी ने आगे बताया कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया जा रहा हैं। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए हमारी सरकार द्वारा धनराशि की व्यवस्था की गई हैं। इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ की राशि को प्रस्तावित किया गया है। इससे पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था जरुर बनेगी।