पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन, केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ईंधन और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने का प्लान बना रही है। वहीं कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर एक सर्कुलर भी जारी कर दिया। और बताया जा रहा है कि इस सर्कुलर में कहा गया है कि, '31 मार्च 2022 को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सार्वजनिक जगहों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ईंधन और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने का प्लान बना रही है। वहीं कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर एक सर्कुलर भी जारी कर दिया। और बताया जा रहा है कि इस सर्कुलर में कहा गया है कि, ’31 मार्च 2022 को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सार्वजनिक जगहों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी 2 अप्रैल और 7 अप्रैल को भी महंगाई मुक्त भारत धरना और मार्च’ का आयोजन करेंगी। आपको बता दे कि आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। अब पेट्रोल में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वही, डीजल में 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

जिसके चलते, दिल्ली में पेट्रोल 99.11 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 90.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दे कि पिछले 6 दिनों में यह पाचवी बढ़ोतरी है। वहीं सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप है कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था।

Related Articles

Back to top button