एक और काली कमाई का कुबेर..5 करोड़ जब्त..गिनती जारी, अवैध हथियार भी बरामद

ईडी ने कई अवैध विदेशी हथियार बरामद किए हैं। 300 जिंदा कारतूस मिले हैं। देश विदेश में चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

एक और काली कमाई के कुबेर का खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा में INLD के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है। जिसमें बड़ी मात्रा नोट बरामद हुए हैं। अभी तक पांच करोड़ की गिनती की जा सकी है। अभी नगदी गिना जा रहा है। इसके साथ ही विदेश हथियार और 300 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अवैध खनन मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। जिसके बाद से ही खनन कारोबारियों में खलबली मची हुई है।  

मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को ईडी ने दिलबाग सिंह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। ईडी द्वारा यह कार्रवाई अवैध माइनिंग के मामले में कोर्ट में दर्ज केस के बाद किया गया है। दिलबाग सिंह के घर, कार्यालय और अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी अभी दिलबाग और उनके सम्पर्क में आने वाले खनन कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। खनन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

दिलबाग के ठिकानों से नोटों की गड्डियां मिलने से ईडी के अधिकारी हैरान रह गए। रात तक पांच करोड़ रुपए की गिनती की जा सकी है। अभी गिनती जारी है। इसके साथ ही ईडी ने कई अवैध विदेशी हथियार बरामद किए हैं। 300 जिंदा कारतूस मिले हैं। देश विदेश में चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

Related Articles

Back to top button