BJP से निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत ने दिया बड़ा बयान,बोले- उत्तराखंड में बनेगी कांग्रेस की सरकार

विधानसभा चुनावों से पहले, उत्तराखंड कैबिनेट से बर्खास्त और छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित किये गए हरक सिंह रावत ने अब प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उत्तराखड़ में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं निसवार्थ होकर कांग्रेस को जीताने का काम करूंगा।

उन्होने आगे  बताया की उनकी कांग्रेस नेताओं से बात हुई है। और वह कांग्रेस में शामिल होंगे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हरक सिंह रावत भावुक भी हो गए। बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे और बहू अनुकृति के लिए भी टिकट मांग रहे थे, जो पार्टी को मंजूर नहीं था।

और पार्टी ने उल्टा उनको बर्खास्त कर पार्टी से भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। आपको बता दें कि हरक सिंह रावत साल 2016 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। और उन्होंने उस समय हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से बगावत किया था।

Related Articles

Back to top button