क्या कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को नहीं दिया सम्मान ? भतीजे  ने थामा बीजेपी का दामन, किया बड़ा खुलासा !

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबशर आजाद रविवार को जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, मुबशर आजाद ने कहा कि वह "जम्मू और कश्मीर में वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अपने चाचा के अपमान से बहुत आहत हैं"।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबशर आजाद रविवार को जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस दौरान  मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, मुबशर आजाद ने कहा कि वह “जम्मू और कश्मीर में वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अपने चाचा के अपमान से बहुत आहत हैं”। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के “करिश्माई” नेताओं में से एक गुलाम नबी आजाद के साथ कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से व्यवहार किया, उससे आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर पूरी तरह से स्वार्थी अंतर्कलह है। 

आपको बता दे कि पिछले साल दिसंबर में, जी-23 कांग्रेस समूह के एक प्रमुख सदस्य गुलाम नबी आजाद, जो पार्टी में व्यापक सुधार की मांग कर रहे थे, ने खुद को “24 कैरेट का कांग्रेसी” कहा था। बता दे कि जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने मुबशर आजाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Related Articles

Back to top button