Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है आंवले का जूस, अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं इसका सेवन

आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। किसी भी प्रकार में आंवले का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। आंवले में न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हेल्थ को बूस्ट करते हैं। और विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है। आंवला कई हेल्थ समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग सुबह में आंवले के जूस को पीना पसंद करते हैं।

हेल्थ डेस्क. (Amla Juice Benefits) आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। किसी भी प्रकार में आंवले का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। आंवले में न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हेल्थ को बूस्ट करते हैं। और विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है। आंवला कई हेल्थ समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग सुबह में आंवले के जूस को पीना पसंद करते हैं।

पानी में मिलाएं आंवला जूस (Mix Amla Juice in water)

इसे पीने के लिए आप एक गिलास पानी में आधा कप आंवले का रस मिला सकते हैं। आप इसे रोजाना सुबह पी सकते हैं। स्वाद के लिए थोड़ा शहद डालें। इसमें आप गुनगुना पानी मिला सकते हैं। यह जूस वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।

एलोवेरा जूस के साथ मिलाएं आंवला जूस (Aloe vera Juice mixed Amla Juice)

हेल्थ के लिए एलोवेरा कई हेल्थ बेनिफिट्स के साथ आता है। इसका इस्तेमाल जूस बनाने के लिए भी किया जाता है। एलोवेरा जूस (Aloe vera Juice) और आंवला जूस (Amla Juice) (Amla Juice) को मिला कर आप पी सकते हैं। यह ड्रिंक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी खूब फायदेमंद होता है।

लौकी के जूस में मिलाएं आंवला जूस (bottle gourd juice mixed Amla juice)

लौकी पानी की मात्रा से भरी सब्जी है। ये वजन घटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस जूस को पीने से दिल स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और ब्लडप्रेशन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह जूस डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

Related Articles

Back to top button