महादेव की नगरी में देवदीपावली पर बनेगा भगवान श्री राम का दरबार, 21 अर्चक करेंगे भव्य मां गंगा की आरती

कार्तिक पूर्णिमा को धर्म की नगरी काशी में मनाए जाने वाली देव दीपावली पर इस बार भगवान श्री राम का दरबार आस्थावनों के लिए .....

वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा को धर्म की नगरी काशी में मनाए जाने वाली देव दीपावली पर इस बार भगवान श्री राम का दरबार आस्थावनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। 27 नवंबर को होने वाले देवदीपावली के पर्व पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाले विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती 21 अर्चकों और 42 रिद्धि -सिद्धि ( देव कन्याओं) के द्वारा संपन्न होगा। विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के पर्व पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती के साथ भगवान श्री राम के दरबार और राष्ट्रवाद की झांकी के लिए तैयारियां तेज हो गई है।

दशाश्वमेध घाट पर देवदीपावली पर दिखेगा राष्ट्रवाद की झांकी, जलेगी अमर जवान ज्योति

काशी में 27 नवंबर को होने वाले देव दीपावली के पर्व पर दशाश्वमेध घाट पर भगवान श्री राम के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए फूलों से तिरंगे की आकृति देखत राष्ट्रवाद की अलख जगाई जाएगी। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि इस बार दशाश्वमेध घाट पर इस बता पहली बार राष्ट्रवाद की झांकी के साथ अयोध्या में बने भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की झांकी दिखेगी। सुशांत मिश्रा ने बताया कि वर्ष 1991 से कार्तिक पूर्णिमा पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की भव्य आरती शहीदों को समर्पित किया जाता रहा है। आर्मी बैंड के बीच अमर जवान ज्योति जलाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दिया जाता है। वही भगवान राम का स्तंभ का निर्माण इस बार करवाया जा रहा है।।

शहीद के परिजनों को सौंपा जाएगा भागीरथ शौर्य सम्मान, एक लाख की दी जाएगी सहायता राशि

महादेव की नगरी में देव दीपावली के अवसर पर पहली बार देश के 7 शहीद जवानों को भागीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में शहीद जवानों के परिजनों को भागीरथ शौर्य सम्मान सौंपा जाएगा। वही गंगा सेवा निधि के द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को एक – एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंगा आरती के आयोजको की माने तो पहली बार देव दीपावली पर भक्ति के साथ श्रद्धालु राष्ट्रवाद की झांकी देखने आये।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

Related Articles

Back to top button