मिशन 24: यूपी की 80 सीटों पर BJP का फोकस, बूथ सशक्तिकरण से अभेद्य किला ढहाने की तैयारी में जुटी भाजपा

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तर पर अपनी तैयारियों को अंजाम दे रही है। यूपी में मिशन 80 के तहत भाजपा नई-नई रणनीति बनाने में जुटी है। भाजपा अब बूथ के पुनर्गठन के अभियान में जुट गई है। भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान का नाम दिया है।

लखनऊ. 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तर पर अपनी तैयारियों को अंजाम दे रही है। यूपी में मिशन 80 के तहत भाजपा नई-नई रणनीति बनाने में जुटी है। भाजपा अब बूथ के पुनर्गठन के अभियान में जुट गई है। भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान का नाम दिया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह ने समीक्षा की है। यूपी में मिशन 80 की तैयारी में जुटी भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान को मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा 27,000 से अधिक शक्ति केन्द्रों पर विस्तारक भेजेगी। पहली बार अल्पकालीन विस्तारक भेजने की योजना है।

योगी सरकार के 6 साल पूरे, BJP मनाएगी जश्न

योगी सरकार के 6 साल पूरे होने पर भाजपा भव्य आयोजन की तैयारी कर रही है। योगी 2.0 का पहला साल पूरा होने पर भाजपा बड़े धूमधाम से मनाएगी। इसको लेकर सरकार और भाजपा ने तैयारियां शुरु कर दी है। आगामी 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे। भाजपा इसे उत्सव के रूप में मनाएगी। बता दें, योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

हर बूथ पर होगी ‘कमल मित्र बहन’ की नियुक्ति

यूपी में मिशन 80 के तहत भाजपा ने महिलाओं को जोड़ेने के लिए बड़ी कवायद शुरू की है। महिला लाभार्थियों का वोट बैंक बढ़ाने के लिए BJP विभिन्न योजनाओं से लाभांवित महिलाओं को जोड़ेगी। इसको लेकर पार्टी की तरफ से सेल्फी विद लाभार्थी अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत भाजपा हर बूथ पर कमल मित्र बहन की नियुक्ति करेगी। इस अभियान की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को दी गई है। ‘कमल मित्र बहन’ को बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Live TV