Mulayam Singh Yadav Birthday: सियासत के सुपरस्टार नेता जी का ऐसा रहा राजनीतिक सफर, संघर्ष में बीता जीवन

Mulayam Singh Yadav Birthday: सियासत के सुपरस्टार नेता जी का ऐसा रहा राजनीतिक सफर, संघर्ष में बीता जीवन

Mulayam Singh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 85वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। नेता जी को एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में जाना जाता है। मुलायम सिंह यादव का जन्म सैफई में 21 नवंबर, 1939 को हुआ था। वो यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इसके साथ ही केंद्र में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा सात बार सांसद और आठ बार विधायक रहे। निधन के दौरान नेता जी मैनपुर से सांसद थे।

केंद्र की राजनीति में प्रवेश 1996 में हुआ

केंद्रीय राजनीति में मुलायम सिंह का प्रवेश 1996 में हुआ, जब कांग्रेस पार्टी को हरा कर संयुक्त मोर्चा ने सरकार बनाई। एच. डी. देवगौड़ा के नेतृत्व वाली इस सरकार में वह रक्षामंत्री बनाए गए थे, किंतु यह सरकार भी ज़्यादा दिन चल नहीं पाई और तीन साल में भारत को दो प्रधानमंत्री देने के बाद सत्ता से बाहर हो गई। ‘भारतीय जनता पार्टी’ के साथ उनकी विमुखता से लगता था, वह कांग्रेस के नज़दीक होंगे, लेकिन 1999 में उनके समर्थन का आश्वासन ना मिलने पर कांग्रेस सरकार बनाने में असफल रही और दोनों पार्टियों के संबंधों में कड़वाहट पैदा हो गई। 2002 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 391 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए, जबकि 1996 के चुनाव में उसने केवल 281 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था।

8 बार रहे विधायक, केंद्र में भी अहम भूमिका निभाई

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव 8 बार विधायक रह चुके है. 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 में वो विधायक बनें। विधान परिषद में 1982-1985 में रहे. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर उन्होंने सहकारिता और पशुपालन मंत्री 1977 कमान संभाली। इसके बाद रक्षा मंत्री के तौर पर 1996-1998 तक रहे।

1967 में पहली बार बने MLA

मुलायम की राजनीति में शुरुआत राम मनोहर लोहिया और राज नारायण जैसे नेताओं की शागिर्दी में हुई। यादव पहली बार 1967 में विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। 1975 में, इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लागू करने के दौरान वे 19 महीने तक जेल में रहे. मुलायम 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. साल 1992 में, यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की. 1993 में, वे दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. वहीं, तीसरी और आखिरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी उन्होंने सितंबर 2003 में संभाली.

Related Articles

Back to top button