महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने साधु कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने आज सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। कालीचरण महाराज मध्य प्रदेश के खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान में रह रहे थे। कालीचरण महाराज पर धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

26 दिसंबर को, कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की और कहा कि लोगों को धर्म की रक्षा के लिए सरकार के मुखिया के रूप में एक हिंदू नेता का चुनाव करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने राजनीति के जरिए पाकिस्तान और बांग्लादेश पर ‘कब्जा’ किया और महात्मा गांधी ने उन्हें ‘सहायता’ दी। 

कालीचरण महाराज का वीडियो सामने आने के बाद रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दूबे ने उनके खिलाफ टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। और उनके इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस समेत दूसरे दलों के नेताओं ने भी तीखी आलोचना की थी।

Related Articles

Back to top button