झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी से मिली सुनीता केजरीवाल, आज INDIA गठबंधन की रैली में होंगी शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से शनिवार को मुलाकात की। कल्पना सोरेन दिल्ली में सीएम आवास पर पहुंचकर सुनीता केजरीवाल से मिली। दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे का स्वागत किया।

हेमंत सोरेन को भी ईडी ने एक घोटाला मामले में कस्टडी में लिया है। वहीं सीएम केजरीवाल भी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शुक्रवार को एक व्हाट्सएप अभियान ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ शुरू किया। जिसमें लोगों से अपना आशीर्वाद और प्रार्थनाएं भेजने के लिए कहा गया। आम आदमी पार्टी आज को बीजेपी के खिलाफ रामलीला मैदान में मेगा रैली की घोषणा की है।

रविवार को रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी। इस रैली में INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button