’’पालीटेक्निक चलो अभियान’’ को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक, ITI के समस्त प्रषिक्षार्थियों को प्रवेश दिलाने हेतु किया निर्देशित

र्तमान में एन0आई0सी0 के पोर्टल https://jeecup.admission.nic.in पर आनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाते हुये 25 मई 2023 निर्धारित की गई है।

प्राविधिक शिक्षा परिषद उ0प्र0, लखनऊ से सम्बन्धित उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजकीय/अनुदानित/पी0पी0पी0/निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओ में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रम ग्रुपों में प्रवेश हेतु वर्ष-2023 की आनलाइन/सी0बी0टी0 प्रवेश परीक्षायें दिनांक 20 जून 2023 से 30 जून 2023 के मध्य आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में एन0आई0सी0 के पोर्टल https://jeecup.admission.nic.in पर आनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाते हुये 25 मई 2023 निर्धारित की गई है।

’’पालीटेक्निक चलो अभियान’’ को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार द्वारा आज दिनांक 15-05-2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न राजकीय/अनुदानित/पी0पी0पी0/निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओ के साथ बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें सभी राजकीय/निजी पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य एवं तथा सभी राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ के प्रधानाचार्य/प्रबंधक सम्मिलित हुये।

जिलाधिकारी ने ’’पालीटेक्निक चलो अभियान’’ को सफल बनाने हेतु सभी राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ के प्रधानाचार्यो को पालीटेक्निक में ग्रुप -K (लेटरल इन्ट्री) के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु जागरूकता अभियान चलाकर आई0टी0आई0 के समस्त प्रषिक्षार्थियों को प्रवेश दिलाने हेतु निर्देशित किया। जिसकी सी0बी0टी0 का मॉक टेस्ट कराने हेतु संस्थान में ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया तथा आई0टी0आई0 / पालीटेक्निक के सभी परीक्षार्थियों को नई शिक्षा नीति तथा फैकल्टी एवं परीक्षार्थियेां को नई टेक्नोलॉजी/न्यू ऐज कोर्सेज यथा आई0ओ0टी0 से भिज्ञ कराने हेतु भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया की वह अपने यहां अध्यनरत बच्चो को अप स्केलिंग करें। जो बच्चे अहर्र है उनको प्रेरित करे की वह इस प्रवेश परीक्षा में भाग ले। सभी प्रधानाचार्य शत प्रतिशत अहर्र बच्चो को परीक्षा में सम्मिलित कराना सुनिश्चित कराए। उक्त के साथ ही प्रवेश परीक्षा के लिए आईटीआई के बच्चो की तैयारी कराना भी सुनिश्चित कराए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त प्रधानाचार्यो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में भी जानकारी दी गई और उनसे अपेक्षा की गई की इसके बारे में अपने यहां अध्ययनरत बच्चो को भी इसके बारे में पढ़ाए।

प्रधानाचार्य आईटीआई अलीगंज द्वारा बताया गया की परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0522 2630106, 2630667, 2336589 जारी किए गए है। उक्त के साथ ही संदेश (SANDESH) ऐप के माध्यम से भी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट भी उपलब्ध है जिससे अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी कर सकते है। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, समस्त आईटीआई के प्रधानाचार्य व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button