उत्‍तराखंड में 36 पुलों पर सुरक्षित नहीं है सफर, कभी भी हो सकती है अनहोनी, CM Dhami ने दिए मरम्मत के आदेश

उत्‍तराखंड में 36 पुलों पर सफर सुरक्षित नहीं है। PWD विभाग ने प्रदेश के 2518 पुलों का निरीक्षण किया। प्रदेश के 36 जर्जर पुलों पर कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। रोड सेफ्टी ऑडिट में पुलों की हकीकत सामने आई है। शासन ने इन पुलों की मरम्मत के आदेश जारी किए।

देहरादून. उत्‍तराखंड में 36 पुलों पर सफर सुरक्षित नहीं है। PWD विभाग ने प्रदेश के 2518 पुलों का निरीक्षण किया। प्रदेश के 36 जर्जर पुलों पर कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। रोड सेफ्टी ऑडिट में पुलों की हकीकत सामने आई है। शासन ने इन पुलों की मरम्मत के आदेश जारी किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए रोड सेफ्टी आडिट में यह जानकारी सामने आई है। इन पुलों की स्थिति को देखते हुए शासन ने इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए हैं।

सभी पुलों की स्थिति जानने के दिए थे निर्देश

गुजरात के मोरबी में हुई पुल दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग को प्रदेश में सभी पुलों की स्थिति जानने और उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

Back to top button