UP Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण पर आज होगी चर्चा, योगी अखिलेश होंगे आमने सामने, सदन हंगामेंदार….

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज चौथा दिन हैं। बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 2023 का बजट पेश किया, जिसके बाद आज अनुमान ...

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज चौथा दिन हैं। बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 2023 का बजट पेश किया, जिसके बाद आज अनुमान लगाया जा रहा है कि सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच बड़ी बहस और वाद-परिवाद देखने को मिल सकता हैं। भाजपा और समाजवादी दोनों एक दूसरे पर कटाक्ष करती नजर आएँगी।

बुधवार को विधानसभा में लगभग 7 लाख करोड़ के बजट के पेश किये जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को धन्यवाद और शुभकामनायें देते हुए बजट की तारीफ की। सीएम योगी ने इसे अमृतकाल का पहला बजट बताते हुए, कहा कि अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य की सुविधा, अच्छी स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रम जो हम डेढ़ सौ आईटीआई को टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम स्किल मिशन के अंतर्गत जो कार्यक्रम कौशल विकास के प्रदेश के अंदर प्रारंभ हुए हैं।

उन्होने कहा कि निवेश पहली बार प्रदेश के सभी पचहत्तर जनपदों में हुआ है, उत्तर प्रदेश के अंदर Infrastructure का कार्य हुआ है। उत्तरप्रदेश के अंदर बेहतर कानून व्यवस्था की स्थिति हुई है। आज हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है और उसी को वो सब करने के लिए और बजट एक संबल के रूप में आज प्रस्तुत किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ बजट पर हमला करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे दिशा विहीन करार दिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि बजट से किसान और नौजवान निराश हुए हैं।

अखिलेश यादव ने बजट पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के बजट ने महिलाओं, युवाओं व किसानों को पूरी तरह से निराश किया है। सपा प्रमुख ने कहा सरकार बताए प्रदेश की ग्रोथ रेट क्या होनी चाहिए?’ उन्होंने कहा केंद्र की दिल्ली सरकार ने किसानों पर ध्यान नहीं दिया अब राज्य सरकार भी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

Related Articles

Back to top button