UP Election 3rd Phase: कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, BJP को वोट देते शेयर की फोटो, दर्ज हुआ केस

कानपुर. कानपुर में मेयर प्रमिला पांडेय ने नियमों की धज्जियां उड़ाई है, प्रमिला पांडेय ने EVM में वोट देते हुए फोटो शेयर की है। बता दें हडसन पोलिंग बूथ पर प्रमिला पांडेय ने मतदान किया है। जिसे देखते हुए प्रशासन भी सख्त हो गया है। कानपुर डीएम ने मेयर प्रमिला पांडेय के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिये हैं।

कानपुर डीएम ने मेयर प्रमिला पांडेय पर केस दर्ज करने के आदेश दिये हैं। मेयर प्रमिला पांडेय ने हडसन स्कूल मतदान केंद्र में नियमों की धज्जियां उड़ाई थी, मेयर ने मतदान केंद्र में मतदान करते समय फोटो शेयर की थी। वहीं जब इस बारें में भारत समाचार के रिपोर्टर ने महापौर प्रमिला पांडेय से बात की तो उन्होंने कहा की इस बार में अभी हमें कोई जानकारी नहीं है, अभी हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों को घर से निकाल पोलिंग बूथ तक लाना है।

तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यूपी के 16 जिले जिसमें हाथरस,फिरोजाबाद,एटा,कासगंज,मैनपुरी,फर्रूखाबाद,कन्नौज, इटावा,औरैया,कानपुर देहात,कानपुर नगर,जालौन,झांसी,ललितपुर,हमीरपुर,महोबा जनपद में आज वोटिंग चल रही है।

इन दिग्गजों पर टिकीं निगाहें

मैनपुरी की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं, अखिलेश के ख़िलाफ करहल के चुनावी मैदान में उतरे एसपी बघेल पर सबकी नज़रें टिकी होंगी। तीसरे चरण के मतदान के दौरान शिवपाल यादव फोकस में होगा, इस चरण में मैदान में आए बीजेपी के प्रमुख चहरों में एक कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी हैं, जो कानपुर के महाराजपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। कन्नौज सदर सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे पूर्व आईपीएस अफ़सर असीम अरुण पर भी सभी की नज़रें होगी।

Related Articles

Back to top button