UP Election 3rd Phase Voting: यूपी में 9 बजे तक 8.15 प्रतिशत मतदान, जानें क्या रहा हर जिले का वोटिंग प्रतिशत…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है। तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। तीसरे चरण में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मैनपुरी की करहल से चुनाव लड़ रहे हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है। तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। तीसरे चरण में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मैनपुरी की करहल से चुनाव लड़ रहे हैं।

UP Election 3rd Phase Voting:

  • 9 बजे तक यूपी में 8.15 प्रतिशत मतदान
  • हाथरस में 9 बजे तक 7.62 प्रतिशत मतदान
  • फिरोजाबाद में 9 बजे तक 9.85 प्रतिशत मतदान
  • कासगंज में 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान
  • एटा में 9 बजे तक 10.16 प्रतिशत मतदान
  • मैनपुरी में 9 बजे तक 11.02 प्रतिशत मतदान
  • फर्रूखाबाद में 9 बजे तक 5.88 प्रतिशत मतदान
  • कन्नौज में 9 बजे तक 10.11 प्रतिशत मतदान
  • इटावा में 9 बजे तक 6.83 प्रतिशत मतदान
  • औरैया में 9 बजे तक 7.74 प्रतिशत मतदान
  • कानपुर देहात में 9 बजे तक 6.18 प्रतिशत मतदान
  • कानपुर नगर में 9 बजे तक 5.66 प्रतिशत मतदान
  • जालौन में 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान
  • झांसी में 9 बजे तक 7.69 प्रतिशत मतदान
  • ललितपुर में 9 बजे तक 9.36 प्रतिशत मतदान
  • हमीरपुर में 9 बजे तक 9.58 प्रतिशत मतदान
  • महोबा में 9 बजे तक 8 प्रतिशत मतदान हुआ

तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यूपी के 16 जिले जिसमें हाथरस,फिरोजाबाद,एटा,कासगंज,मैनपुरी,फर्रूखाबाद,कन्नौज, इटावा,औरैया,कानपुर देहात,कानपुर नगर,जालौन,झांसी,ललितपुर,हमीरपुर,महोबा जनपद में आज वोटिंग चल रही है।

इन दिग्गजों पर टिकीं निगाहें

मैनपुरी की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं, अखिलेश के ख़िलाफ करहल के चुनावी मैदान में उतरे एसपी बघेल पर सबकी नज़रें टिकी होंगी। तीसरे चरण के मतदान के दौरान शिवपाल यादव फोकस में होगा, इस चरण में मैदान में आए बीजेपी के प्रमुख चहरों में एक कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी हैं, जो कानपुर के महाराजपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। कन्नौज सदर सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे पूर्व आईपीएस अफ़सर असीम अरुण पर भी सभी की नज़रें होगी।

Related Articles

Back to top button