UP Election: रायबरेली में बोले डिप्टी CM केशव मौर्य- कांग्रेस का इकलौता किला भी ध्वस्त होने वाला है…

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए रायबरेली में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक किला भी ध्वस्त होने वाला है। जिस तरीके से अमेठी को कांग्रेस अपना किला मानती थी और उसको भारतीय जनता पार्टी ने ध्वस्त कर दिया। ठीक उसी तरह अब रायबरेली भी भारतीय जनता पार्टी का अभेद दुर्ग कहलाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलाई थी। इनको जनता माफ नहीं करेगी।

Koo App
जनपद रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्री अमरपाल मौर्य जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। अपने संबोधन में कहा कि पिछले 5 वर्षों में बिजली, पानी, राशन, आवास, शौचालय, सड़कें जैसी आम सुविधाओं को प्रदेश के सभी गांव में जनमानस तक पहुंचा कर भाजपा सरकार ने जो कहा, वो करके दिखाया। Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 18 Feb 2022

ऊंचाहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल मौर्या के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि रायबरेली की सभी 6 सीटों पर कमल खिलेगा और रायबरेली में विकास की गंगा बहेगी। केंद्र और राज्य सरकार के खजाने रायबरेली के लिए खोल दिए जाएंगे और मैं खुद इसकी मॉनिटरिंग करूंगा। मैं खुद की जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भी पहले बदायूं, मैनपुरी,इटावा, फिरोजाबाद को अपना गढ़ मानती थी लेकिन आज वह भारतीय जनता पार्टी के अभेद दुर्ग है।

अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने चाचा का ही नहीं बल्कि अपने पिता का भी अपमान किया है इसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं आए थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी आपने देखा होगा कि लोग समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे क्योंकि बिजली आती ही नहीं थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिजली जाती नही है।

Related Articles

Back to top button