Uttarakhand: CM पुष्कर धामी ने किया नई खेल योजना का शुभारंभ, खिलाडियों के प्रोत्साहन राशि का किया ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नई खेल योजना का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना का शुभारम्भ किया। इस दौरान खेल मंत्री उत्तराखंड रेखा आर्य और विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे।

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नई खेल योजना का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना का शुभारम्भ किया। इस दौरान खेल मंत्री उत्तराखंड रेखा आर्य और विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम पुष्कर धामी ने अपने सम्बोधन में कहा खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यान चंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने भारत का नाम विश्व में रोशन किया, ध्यान चंद का समय हॉकी का स्वर्णिम समय था।

सीएम धामी ने कहा की मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के तहत खिलाडियों को प्रतिमाह 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। नई खेल नीति के तहत अब खिलाड़ियों के आने जाने और रहने की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही मलखम को भी नई खेल नीति के तहत शामिल किया जाएगा। इस दौरान सीएम धामी ने मुख्यमंत्री उदीयमान योजना के तहत खेल मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मानित भी किया।

Related Articles

Back to top button
Live TV