Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर- इस दिन से Kedarnath के लिए हवाई सेवाएं हो जाएंगी बंद

केदारनाथ यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ के लिए आगामी 30 जून से हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। हेली कंपनियों ने लगातार बारिश की वजह से हवाई सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। बता दें, हेली सेवा के माध्यम से अब तक 81 हजार 494 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये हैं।

देहरादून. (Kedarnath Yatra Latest Update) केदारनाथ यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ के लिए आगामी 30 जून से हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। हेली कंपनियों ने लगातार बारिश की वजह से हवाई सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। बता दें, हेली सेवा के माध्यम से अब तक 81 हजार 494 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये हैं।

केदारनाथ के लिए 30 जून से सभी हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। लगातार हो रही वर्षा के चलते हेली कंपनियों ने यह निर्णय लिया है। सितंबर से दूसरे चरण की सेवाएं फिर से शुरू होंगी।

बता दें, पूर्व में हिमालयन हेली ने 10 जुलाई तक सेवाएं देने का निर्णय लिया था, लेकिन वह भी अपनी सेवाएं बंद कर देगी। वहीं, अभी नौ में से दो हवाई कंपनियां ही सेवाएं दे रही हैं। अब तक 81 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा से दर्शनों को पहुंच चुके हैं। उधर, सितंबर से दूसरे चरण की सेवाएं फिर से शुरू होंगी।

Koo App
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 22वीं बोर्ड बैठक में आज राज्य के माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने यूटीडीबी के लिए 55 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर राज्य को अंकित करने की दिशा में, विकास कार्यों में तेजी लाएं। यूटीडीबी के ढांचे में कुल 94 अतिरिक्त पदों के सृजन का प्रस्ताव भी सरकार के पास भेजने का निर्णय लिया। Uttarakhand Tourism (@uttarakhand_tourismofficial) 27 June 2022

Related Articles

Back to top button