IPS त्रिवेणी का VRS मंजूर, मदरसों को फंडिंग के लिए बनी जांच टीम में हैं शामिल

IPS त्रिवेणी का VRS मंजूर, मदरसों को फंडिंग के लिए बनी जांच टीम में हैं शामिल

IPS अफसर डॉक्टर त्रिवेणी की ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मंजूर कर लिया गया है। यूपी पुलिस में ये साइबर कॉप के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने एक साल पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वीआरएस की मांग की थी। वह नवंबर 2025 में रिटायर होने वाले थे।

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद त्रिवेणी को जीपीएस से आईपीएस के पद पर प्रमोट किया गया था। त्रिवेणी का 1994 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारी हैं। प्रमोशन के बाद सरकार ने उन्हें आजमगढ़ के एसपी के रूप में तैनाती दी थी। अगस्त 2020 में उन्हें साइबर सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ में तैनाती मिली थी। उन्हें अपनी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के हाथो पुरस्कृत भी हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में मदरसों को हुई फंडिंग के लिए ADG ATS मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय टीम में डॉ. त्रिवेणी का नाम भी शामिल है। अब रिटायरमेंट के बाद वह टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं इसको लेकर फैसला सरकार के पाले में है।

Related Articles

Back to top button