प्रदेश में पहली बार कुश्ती फेडरेशन कप का हुआ आयोजन, पहले दिन दिल्ली ने बनाया दबदबा !

तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली का दबदबा प्रतियोगिता बना रहा

वाराणसी- उत्तर प्रदेश में पहली बार कुश्ती के फेडरेशन कप सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में किया गया। यह पहला मौका है जब वाराणसी में कुश्ती का नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कुश्ती महासंघ के तत्वधान आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 25 राज्यों से करीब 450 से अधिक महिला एवं पुरुष पहलवानों ने शिरकत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुषों के फ्री स्टाइल के साथ फेडरेशन कप कुश्ती का आगाज हुआ।

तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली का दबदबा प्रतियोगिता बना रहा। बीएचयू के एमपी थियेटर के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अतिथियों का स्वागत भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से मुख्य अतिथि को गदा और त्रिशूल भेंट किया गया। अतिथियों का स्वागत भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने किया। इस मौके पर यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागी पहलवानों के मुलाकात करने के साथ ही देश भर से यहां जुटे कुश्ती के अधिकारियों से खेल के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की।

प्रतियोगिता से उत्तर प्रदेश सहित आस पास के राज्यों के पहलवानों का बढ़ेगा हौसला

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश में पहली बार कुश्ती के फडरेशन कप का आयोजन करने वाले संयोजक रानू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी में इस प्रतियोगिता को करवाने के पीछे कुश्ती संघ का एक खास मकसद रहा। प्रतियोगिता से उत्तर प्रदेश , बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित पूर्वी भारत के करीब सात राज्यों के पहलवानों का हौसला बढ़ेगा। वही आयोजको ने बताया कि वाराणसी में यह प्रतियोगिता भारतीय कुश्ती संघ के नवागत अध्यक्ष संजय सिंह “बब्लू” के वजह से हो पाया है, क्योंकि वह वाराणसी से आते है ऐसे में इस प्रतियोगिता को भी वाराणसी में करवाए जाने का मौका मिला है।

फ्री स्टाइल कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम, दांव देख दर्शक भी रहे हैरान

फडरेशन कप के इस प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अतुल को स्वर्ण पदक मिला। जबकि दिल्ली के मनीष गोस्वामी को रजत पदक प्राप्त हुआ। चंडीगढ़ के दीपांशु और महाराष्ट्र के सोमबा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 86 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के आशीष ने स्वर्ण पदक जीता।

जबकि कर्नाटक के गोपाल को रजत, हरियाणा के प्रथ्म दलाल व हरियाणा के विजेंद्र पाल सिंह को कांस्य पदक हासिल हुआ। इसी क्रम में 92 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के अमित सिंह को स्वर्णिम कामयाबी मिली। यूपी के विशाल सिंह ने रजत पदक और हरियाणा के विजय व हिमाचल प्रदेश के अजय को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

99 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के ओंकार को स्वर्ण, चंडीगढ़ के हरी को रजत एवं हरियाणा के अजय व कर्नाटक के वासवराज को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं पुरुषों के 125 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के लक्ष्य सहरावत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुरमेज को रजत पदक से और चंडीगढ़ के सचिन पवार और महाराष्ट्र के साकेत को कांस्य पदक हासिल हुआ।

रिपोर्ट :नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

Related Articles

Back to top button