
बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के योगदान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव पराक्रमी थे जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं को करारा सबक सिखाया और बहराइच को विजय भूमि के रूप में स्थापित किया।
बालार्क ऋषि की तपोभूमि, वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव जी के शौर्य की भूमि जनपद बहराइच की तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के मुख्य भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में आज सम्मिलित हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 20, 2025
तहसील में जिन अधिकारियों की तैनाती होगी, उनके लिए आवास भी यहीं बनेगा और यहीं रहकर वे आमजन की समस्याओं का… pic.twitter.com/qoEH3JUNHO
सीएम योगी ने कहा कि बहराइच की पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन महाराजा सुहेलदेव के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महापुरुषों को सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि उनका योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है।
सीएम ने आगे कहा कि आक्रांताओं का महिमामंडन देशद्रोह है और ऐसे प्रयासों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त करने की बात भी दोहराई और कहा कि उनका सम्मान करना ही हमारा कर्तव्य है।









