
दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने पैन इंडिया साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शेयर मार्केट और IPO में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 67.78 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों में 15 दिनों तक अभियान चलाया गया। जांच में सामने आया कि यह सिंडिकेट साइबर ठगी को अंजाम देने के लिए म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता था।
दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और साइबर ठगी के मामलों की जांच कर रही है।









