पीएम मोदी के नेतृत्व में देश उपलब्धियां हासिल कर रहा है, आने वाले दिनों में भारत दुनिया को राह दिखाएगा- सीएम योगी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8-9 वर्षों में हासिल देश की उपलब्धियां नए भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में देश की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की सुनहरी तस्वीर है।

गोरखपुर– राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8-9 वर्षों में हासिल देश की उपलब्धियां नए भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में देश की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की सुनहरी तस्वीर है। आने वाले दिनों में भारत दुनिया को राह दिखाने वाला देश होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण में इसकी गूंज को अंगीकार कर जन जन तक पहुंचाने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं पर है।

भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है जी-20 का नेतृत्व

सीएम योगी ने कहा कि जी-20 का नेतृत्व मिलना भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है। वैश्विक मंच पर भारत की ताकत की यशोगाथा दुनिया गा रही है। वैश्विक स्तर पर भारत का दबदबा बढ़ा है। अफगानिस्तान की बात हो या फिर रूस-यूक्रेन युद्ध की, हर कहीं पीएम मोदी की पहल का इंतजार रहता है। इटली और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हाल में भारत आए, जापान के पीएम आने वाले हैं। यह सब देश की एक नई तस्वीर को पेश करते हैं।

पंच प्रण से सभी लोग जुड़ें- सीएम योगी

सीएम योगी ने पीएम मोदी के पंच प्रण से सबको जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि विकसित देश के निर्माण, गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करने, विरासत व क्रांतिवीरों का सम्मान करने, डेश की एकता व एकात्मकता के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल अधिकार ही नहीं बताता बल्कि कर्तव्यों का भी एहसास कराता है।

Related Articles

Back to top button