
भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। अभिनेत्री वहां अपनी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए गई थी। दुर्भाग्य से, 26 मार्च, 2023 को उनका निधन हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री की मृत्यु आत्महत्या से हुई। हालांकि, उसके होटल के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आकांक्षा की मौत के बाद एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड और सिंगर समर सिंह का नाम भी इस मामले में सामने आया है। ऐसे में एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह को फांसी देने की मांग सरकार से कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहता हूं कि मेरी बेटी को न्याय प्रदान करें। उन्होंने खुलासा किया कि 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद उन्हें फोन पर दी थी।
वाराणसी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 31, 2023
➡भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या का मामला
➡सिंगर समर सिंह और भाई संजय सिंह पर हुआ था केस
➡4 दिनों के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्तार से बाहर
➡पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
➡अभिनेत्री की मां ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
➡सिंगर… pic.twitter.com/l0MAr2d4of
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले को लेकर गांव बरदहा में आक्रोश देखा जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण चक्काजाम करने बरदहा पाल चौराहा पर पहुंच गए है। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से उनकी मंशा सफल नहीं हो सकी है। वह के लोगों में आकांक्षा की मौत के बाद पुलिस के लिए बहुत आक्रोश है क्योंकि 4 दिनों के बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।