WFI Controversy: पहलवान कुश्ती खेलेंगे या राजनीति करेंगे स्वयं फैसला लें-बृजभूषण शरण सिंह

WFI Controversy: उन्होंने कहा कि यदि 31 दिसंबर तक कुश्ती का मुकाबला नहीं हुआ तो खिलाड़ियों का एक साल बर्बाद हो जाएगा।

WFI Controversy: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के आंदोलन को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि 11 महीने पहले शुरू हुए विवाद के चलते खेल से संबंधित गतिविधियां बाधित हुईं हैं। बता दें कि बीते दिनों साक्षी मलिक ने कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष को बृजभूषण शरण सिंह का करीबी बताते हुए कुश्ती से इस्तीफा दे दिया था। बजरंग पुनिया ने भी विरोध में पद्मश्री सम्मान लौटा दिया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

बृजभूषण शरण सिंह ने राज्यसभा के सभापति का नकल उतारे जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यदि 31 दिसंबर तक कुश्ती का मुकाबला नहीं हुआ तो खिलाड़ियों का एक साल बर्बाद हो जाएगा। इसलिए खिलाड़ियों का साल बचाने के लिए 29-30 दिसंबर को टूर्नामेंट कराया जाएगा। इसके लिए 27 दिसंबर से नंदी नगर में टीम आनी लगेंगी।

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह निर्वाचित हुए हैं। इन्हें बृजभूषण शरण सिंह का करीबी करार देते हुए पहलवान बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री मोदी को खत लिखकर पद्मश्री सम्मान लौटाने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button