दांतों की सड़न और कैविटी से छुटकारा पाने का बेहतरीन घरेलू उपाय, दर्द से तुरंत मिलेगा आराम

लौंग दांतों में दर्द और सड़न दोनों ही मामले में फायदेमंद होता है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं...

Health Tips: खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से दांतों में सड़न की समस्याएं हो सकती हैं। शुगर और स्टार्च जैसे केक, कैंडी, दूध, ब्रेड, सोडा जैसे कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ खाने के बाद यदि आप अपने दांतो का विशेष ध्यान नहीं देते हैं तो आप के दांतो पर असर पड़ सकता है। दांतो में सड़न के कई नकारात्मक प्रभाव होते हैं। कीड़े लगने पर असहनीय दर्द होता है। ठंडा गर्म खाने या पीने पर काफी समस्याएं होने लगती है।

कैविटी से छुटकारा के लिए घरेलू उपाय

लौंग दांतों में दर्द और सड़न दोनों ही मामले में फायदेमंद होता है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि लौंग का तेल दांतों में लगाने से कैविटी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

नीम प्रकृत द्वारा प्रदत्त वरदान हैं। यह जितना कड़वा होता है उतना ही, उतना ही लाभकारी। नियमित रूप से नीम का दातुन करने से मूंह के साथ गले और पेट के बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल  गुणों के साथ फाइबर भी पाया जाता है, जो दांतों को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

दांतों की सड़न दूर करने के लिए नमक पानी का कुल्ला भी कर सकते हैं। नमक पानी का कुल्ला सड़न दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले नमक पानी का कुल्ला करके सोएं।

एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह दांतों में सड़न की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए पहले शुद्ध एलोवेरा जेल को फ्रिज में रख दें। इसके बाद दांतों के ऊपर लगा लें। करीब 5-10 मिनट के बाद कुल्ला कर लें।

Related Articles

Back to top button