
दिल्ली- इंडिया गठबंधन की रैली में अखिलेश यादव ने मंच से बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इंडिया गठबंधन की रैली में अखिलेश यादव बोले कि भगवंत मान जी को धन्यवाद देना चाहता हूं.भगवंत मान ने मुझे बुलाया है.ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 31, 2024
➡इंडिया गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश यादव
➡भगवंत मान जी को धन्यवाद देना चाहता हूं-अखिलेश
➡भगवंत मान ने मुझे बुलाया- अखिलेश यादव
➡ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है-अखिलेश
➡आपके केजरीवाल को जेल भेज दिया-अखिलेश
➡जो दिल्ली में बैठे हैं वो ज्यादा दिन नहीं… pic.twitter.com/6z9FxZOZVN
आगे केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश यादव बोले कि आपके केजरीवाल को जेल भेज दिया गया है.जो दिल्ली में बैठे हैं वो ज्यादा दिन नहीं रहेंगे.हम दिल्ली आए हैं,दिल्ली वाले बाहर गए हैं.वो अब हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं.
ये लोग नारा दे रहे हैं 400 पार. 400 पार जा रहे थे तो केजरीवाल से क्यों डरे है.आपने डर से उनको जेल में बंद कर दिया है. यूपी के लोग स्वागत करते हैं.समय आने पर धूमधाम से विदाई भी करते हैं.
आज पूरी दुनिया के लोग बीजेपी पर थू-थू करते हैं.आप चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल भेज देते हैं.बीजेपी कहती है की वो दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है.बीजेपी ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है.









