चुनाव से पहले बड़े बदलाव की तैयारी में बीजेपी, जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों में होगा बड़ा बदलाव

लोक सभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है। निकाय चुनाव टलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव की कवायद शुरू कर दी है। 1

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। निकाय चुनाव टलने के बाद भारतीय जनता पार्टी संगठन में बदलाव की कवायद शुरू कर दी है। बीजेपी ने पहले चरण में फरवरी तक प्रदेश की नई टीम गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार बीजेपी जातीय-क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज़ से नए जिलाध्यक्ष बनाने के जुगत में है। ज़िलों में करीब 40 से 50% तक जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे।

लोक सभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है। निकाय चुनाव टलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव की कवायद शुरू कर दी है। 1918 में से 50 फ़ीसदी से अधिक जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे। इस कवायद में पहले चरण में गठनात्मक ज़िलों में नए जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को बदलने का काम फरवरी तक हो जाएगा। विधानसभा चुनाव के बाद ही
एक दर्जन जिला अध्यक्षों को बदला जाना था लेकिन निकाय चुनाव की वजह से इसको टाल दिया गया था। अब निकाय चुनाव टलने के बाद बीजेपी ने अब बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी जातीय क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज़ से नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ती की तैयारी में हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बदलाव से ठाकुर, वैश्य, भूमिहार और कायस्थ समाज को साधने का प्रयास करेगी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़े वर्ग को सुधारने के लिए इस बार बड़ी संख्या में पिछड़े समाज से जिला अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी इस बार युवाओं को भी बड़ी संख्या में मौका दे सकती है।

Related Articles

Back to top button