ट्विटर के बाद फेसबुक पर हाहाकार, जुकरबर्ग ने 11 हजार कर्मचारी को नौकरी से निकाला

ट्विटर के बाद फेसबुक पर छटनी से हाहाकार मच गया है। ट्विटर के बाद फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी होना शुरु हो गई है।

ट्विटर के बाद फेसबुक पर छटनी से हाहाकार मच गया है। ट्विटर के बाद फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी होना शुरु हो गई है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों की छटनी करने का निर्णय लिया है। एलन मस्क के बाद मार्क जुकरबर्ग द्वारा कर्मचारियों की छटनी से हाहाकर मचा हुआ है।

जुकरबर्ग ने फेसबुक ने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला दिया है। जिसके बाद से दुनिया भर में फैले फेसबुक कर्मचारियों में हाहाकार मच गया है। इससे पहले ट्विटर ने भी 7 हजार कर्मचारी बर्खास्त किए थे। यह बर्खास्तगी किसी IT कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी बर्खास्तगी है। फेसबुक के 11 हजार कर्मचारियों की नौकरी जाने के बाद अमेरिका में फेसबुक शेयर बाजार औंधे मुंह गिर गया। फेसबुक के शेयर आधी कीमत पर आ गए।

सितंबर के आखिर में मिली जानकारी के मुताबिक मेटा कंपनी में कुल 87 हजार कर्मचारी काम करते हैं। जिनमें जुकरबर्ग ने छटनी की प्रक्रिया शुरु कर दी है। आज बुधवार को फेसबुक के 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला दिया गया है। इससे पहले ट्विटर से 7 हजार कर्मचारी को बर्खास्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button