Badaun में बच्चों की गला रेतकर हत्या, योगी Police ने आरोपी का किया Encounter

पुलिस को आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली। आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार यानी 19 मार्च को एक सैलून चालक ने पड़ोसी के घर पहुंचकर पहले चाय मांगी और फिर बच्चों को मौत के घात उतार दिया। खबर है कि आरोपी ने उस्तरे से पडोसी के दो मासूम बच्चों का गला रेत दिया। जिसके बाद जैसे ही चाय लेकर बच्चों की मां वहां पहुंची, वहां खून से सने अपने बच्चों को गिरा देखकर बेहोश हो गई। वहीं, इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सैलून चालक मौके से  फरार हो गया। हालांकि, योगी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। मगर पुलिस के वहां पहुँचते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने मुख्य आरोपी जावेद को मुठभेड़ के दौरान उस आरोपी को मार गिराया। वहीं, दूसरा आरोपी साजिद अभी भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

दरअसल पूरा मामला बदायूं के बाबा कॉलोनी इलाके का है। जहां पानी की टंकी के एक ठेकेदार विनोद कुमार सिंह की पत्नी अपने घर पर ही पार्लर चलाती हैं। पार्लर के सामने ही एक सैलून की दुकान है। जिसको दो विशेष धर्म के लोगों द्वारा संचालित किया जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार को सैलून चालक जल्दी दुकान बंद करके निकल गए। जिसके कुछ देर बाद पार्लर वाली के घर चाय पीने पहुंच गया। उस वक़्त महिला बच्चों के साथ घर पर अकेले थी।

पड़ोसी होने के नाते आरोपी ने आराम से घर में एंट्री कर ली। महिला चाय बनाने किचन में गई। तभी आरोपी सैलून चालक छत पर खेल रहे बच्चों के पास पहुंचा और जेब से उस्तरा निकाला। देखते ही देखते आरोपी ने 12 साल के आयुष और 8 साल के अहान पर हमला कर दिया। दोनों बच्चों की गर्दन काट दी। वहीं, तीसरे मासूम को घायल करके फरार हो गया।

महिला चाय लेकर वापस लौटी तो, छत पर खून से सने बच्चों को देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल एक मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस को आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली। आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया। आरोपी की मौत के बाद घटना की वजह रहस्य बनकर रह गई है कि आखिर क्यों उसने पड़ोसियों के बच्चों को हानि पहुंचाया? पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। वहीं, दूसरा आरोपी साजिद अभी भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button