प्रभु श्रीराम बनें करोड़ों के मालिक, अयोध्या में दिल खोलकर हो रहा दान-पुण्य

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो चूका है। 22 जनवरी को इस समारोह में PM मोदी के साथ-साथ दुनियाभर की नामचीन हस्तियां, तमाम सम्प्रदायों के साधू-संत और भारत के कई बड़े कारोबारी सम्मिलित हुए। इसके बाद राम मंदिर के दर्शन का द्वार आम जनता के लिए भी खुल गए हैं।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो चूका है। 22 जनवरी को इस समारोह में PM मोदी के साथ-साथ दुनियाभर की नामचीन हस्तियां, तमाम सम्प्रदायों के साधू-संत और भारत के कई बड़े कारोबारी सम्मिलित हुए। इसके बाद राम मंदिर के दर्शन का द्वार आम जनता के लिए भी खुल गए हैं। ऐसे में पहले दिन ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु श्री राम का दर्शन व पूजन करने के साथ अयोध्या ने इतिहास रच दिया। पहले दिन लगभग 5 लाख लोगों ने भगवान के दर्शन किए हैं। इस बीच लोग यहाँ दिल खोलकर खूब दान-पुण्य करते भी नजर आ रहे हैं।

लोग ऑनलाइन माध्यम से भेज रहे दान

मिली जानकारी के अनुसार, दुनियाभर में मौजूद कई राम भक्त तो ऐसे हैं जिन्होंने घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से राम मंदिर को दान भेजा है। करीब लाखों की संख्या में ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अयोध्या जाकर दर्शन के साथ दान दिया है। वैसे तो ये दान देने का सिलसिला मंदिर निर्माण के पहले दिन से जारी है मगर यह आंकड़ा तब पार हुआ जब भगवान श्री राम अपने भव्य महल में विराजमान हुए।

तीन करोड़ से ज्यादा का आया चढ़ावा

दरअसल, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिली जानकारी के पहले दिन यानी 22 जनवरी को राम भक्तों ने लगभग तीन करोड़ 17 लाख रुपए का चढ़ावा चढ़ाया है। इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन करीब 10 दान काउंटर खोले गए थे। साथ ही बढ़ती श्रद्धालुओं के बढ़ते भींड को देखते हुए ट्रस्ट को नियमों में बदलाव कर दर्शन अवधि को बढ़ा कर शाम सात से रात 10 बजे तक कर द‍िया गया है।

Related Articles

Back to top button