बीएचयू में लगे हिंदुत्व विरोधी नारे, एबीवीपी और भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट !

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का आरोप है, कि छेड़खानी मामले के विरोध की आड़ में विश्वविद्यालय में हिंदुत्व के खिलाफ नारेबाजी किया जा रहा है।

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में रविवार को आईआईटी बीएचयू में छेड़खानी की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले भगत सिंह छात्र मोर्चा और एबीवीपी के कार्यकर्ता आमने -सामने हो गए। बीएचयू के सिंह द्वार पर एबीवीपी और भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का आरोप है, कि छेड़खानी मामले के विरोध की आड़ में विश्वविद्यालय में हिंदुत्व के खिलाफ नारेबाजी किया जा रहा है। इसकी आपत्ति दर्ज करने के दौरान भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गया। मारपीट में कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। वही मौके पर मौजूद प्रॉक्टोरियल टीम और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को काबू किया।

छेड़खानी मामले को लेकर पुतला दहन से शुरू हुआ विवाद, प्रॉक्टोरियल टीम से हुई नोकझोक

विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छेड़खानी मामले को लेकर भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पीएम, सीएम सहित शिक्षा मंत्री और कुलपति का पुतला फूकने के प्रयास किया। पुतला दहन प्रॉक्टोरियल टीम और विफल किया। इस दौरान पुतले की छीनाझपटी के दौरा भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता और बीएचयू प्रॉक्टोरियल टीम के बीच नोकझोक हुई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है, कि इस दौरान भगत सिंह छात्र मोर्चा के विरोध में शामिल कार्यकर्ताओं ने हिंदुत्व विरोधी नारे लगाने लगे। जिस पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति व्यक्त किया।

मारपीट की घटना से गरमाया विश्वविद्यालय का माहौल, भारी पुलिस फोर्स तैनात

एबीवीपी और भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नारेबाजी को लेकर हुए मारपीट की घटना के बाद विश्वविद्यालय का माहौल पूर गरमा गया है। वही घटना को देखते हुए प्रॉक्टोरियल टीम के साथ विश्वविद्यालय में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वही विश्वविद्यालय में शांति व्यवस्था को बनाने के लिए लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी छात्र संगठनों से वार्ता कर रहे है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button