सैम पित्रोदा ने ऐसा क्या बोल दिया कि भारत में ‘बवाल’ हो गया? यहां पढ़ें पूरी खबर…  

सैम पित्रोदा कांग्रेस के तीन पूर्व प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।

देश में इन दिनों चुनावी महौल चल रहा वहीं दूसरी ओर इस दौरान आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगातार जारी है।  इसी आरोप प्रत्यारोप के बीच एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बड़ी बहस छिड़ गयी है। बीजेपी कांग्रेस घोषणापत्र में सम्पति के बटवारे वाले वादे को लेकर कांग्रेस को घेर रही है। इसी बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल शुरू हो गया।

दरअसल बीते दिनों सैम पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में इन्हेरिटेंस टैक्स लगता है। जिसमे अगर किसी व्यक्ति के पास 100 करोड़ से अधिक सम्प्पति होती है तो उसके मरने के बाद उसके बच्चों को सिर्फ 45 फीसदी सम्प्पति ही मिलती है और बाकी 55 फीसदी सरकार ले लेती है। पित्रोदा ने कहा था कि भारत में भी ऐसा कानून लाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की अगर भारत में कोई अर्ब पति मरता है तो साड़ी सम्पत्ति उसके बच्चो को मिल जाती है और सरकार को कुछ भी नहीं मिलता है।

पीएम ने पित्रोदा के बयान पर क्या बोला?

अब सैम पित्रोदा के इस बयान को लेकर केंद्र की सत्ता में बैठी BJP ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया  है। पित्रोदा के इस बयान पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ से अपनी प्रतिक्रिया दी है। छत्तीसगढ़ की धरती से PM मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, “कांग्रेस आपके जीवित रहने तक ज्यादा टैक्स से मारेगी और मरने के बाद आप पर विरासत कर का बोझ भी लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भारत के लोग अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।”

चलिए अब यह जान लेते है कि आखिर ये सैम पित्रोदा कौन हैं?

दरअसल सैम पित्रोदा कांग्रेस के तीन पूर्व प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। इसके साथ ही उनको भारत में टेलीकम्यूनिकेशन के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का श्रेय भी जाता है। उनके पास 20 पीएचडी की डिग्रियां भी हैं। कई बार वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में छाए रहते हैं।

Related Articles

Back to top button